2024 में दम दिखाएंगे इसरो के 10 मिशन, तीन रॉकेटों से अहम मिशनों को अंतरिक्ष में भेजेगी स्पेस एजेंसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 08 दिसंबर 2023। अंतरिक्ष विज्ञान में आगे बढ़ने के लिहाज से साल 2024 भारत के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। इस दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) तीन प्रमुख रॉकेटों से अहम मिशन अंतरिक्ष में भेजेगा। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (एलवीएम-3) से एक प्रक्षेपण होगा। वहीं, पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिये छह और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) के जरिये तीन मिशन भेजे जाएंगे। पीएमओ में केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया, कुछ अन्य मिशन भी अंतरिक्ष में भेजने की योजना है।

देश की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करने वाला उपग्रह नए रॉकेट स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएसएलवी) की तीसरी विकास उड़ान में भेजा जाएगा। गगनयान मिशन के तहत दो मानव रहित उड़ानों की भी योजना है। मानव के साथ अंतरिक्ष मिशन भेजने की क्षमता की पुष्टि होगी और असल उड़ान के ऑर्बिट मॉड्यूल की जांच की जाएगी। गगनयान के लिए ही सब-ऑर्बिट मिशन भी परीक्षण रॉकेट के जरिये भेजने की योजना है। इससे गगनयान की क्रू-एस्केप प्रणाली परखी जाएगी।  

20 सैटेलाइट होंगे लॉन्च
इसरो की कारोबारी शाखा न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) के कारोबारी करार के तहत 20 उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित होंगे। ये जीसैट उपग्रह संचार के काम आएंगे। दोबारा उपयोग होने वाले रॉकेट के दो परीक्षणाें से ऑटोनॉमस रनवे लैंडिंग प्रणाली परखी जाएगी।

रॉकेटों के प्रमुख मिशन
पीएसएलवी के मिशन :
 जो 6 मिशन भेजे जाने हैं, उनमें एक-एक अंतरिक्ष विज्ञान उपग्रह व पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह और दो-दो तकनीकी प्रदर्शन मिशन व एनएसआईएल के व्यावसायिक मिशन हैं।

जीएसएलवी के मिशन : इस बाहुबली रॉकेट के जरिये मौसम-विज्ञान, दिशा प्रदर्शक उपग्रह और नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार सैटेलाइट (निसार) भेजे जाएंगे।
एलएमवी 3 के मिशन : एनएसआईएल के व्यावसायिक मिशन भेजने की योजना है।

Leave a Reply

Next Post

महिला प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई ने रोजर बिन्नी के नेतृत्व में गठित की समिति, जय शाह और अरुण धूमल भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग के लिए समिति का गठन किया है। गुरुवार (सात दिसंबर) को बोर्ड ने आठ सदस्यीय समिति का एलान किया। बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को ही इसका प्रमुख बनाया गया है। महिला […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब