सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुना मन की बात कार्यक्रम, पीएम बोले- आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 31 दिसंबर 2023। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के मन के बात कार्यक्रम को विंध्य कोठी स्थित निवास पर सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘108 अंक का बड़ा महत्व है। इसकी पवित्रता, एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मनके, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां, यह अंक असीम आस्था से जुड़ा है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है। बीते एपिसोड में हमने जनभागीदारी के कई पड़ाव पार किए हैं। हमें अब नई तेजी से नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ना है।’ पीएम मोदी ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं दी।

अप्रैल में पूरा हुआ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 100वां एपिसोड
30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

हिट एंड रन कानून के खिलाफ 8 राज्यों में हड़ताल, ड्राइवर्स ने खड़े किए ट्रक, इन राज्यों ने प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने जताया विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 जनवरी 2024। मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून में प्रावधान के खिलाफ ट्रक चालकों ने सोमवार को देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध- प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में प्रदर्शन की वजह से कुछ स्थानों पर ईंधन की […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी