दुर्ग में भीषण हादसा, सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराई बाइक, मां-बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 12 जनवरी 2026। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हाईवा ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया चौक के पास एक हाईवा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान, पुणे से अपने पैतृक गांव जामगांव, बेमेतरा लौट रहा एक परिवार बाइक पर सवार होकर वहां से गुजर रहा था। अचानक, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खड़े हाईवा ट्रक से पीछे से जा टकराई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार परिवार के चार सदस्यों में से तीन घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मालती साहू (35) और उनके बेटे राजेंद्र साहू (22) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, बाइक चला रहे राजेंद्र के पिता राजू साहू (40) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। यह परिवार मूल रूप से बेमेतरा जिले के जामगांव का रहने वाला है और पुणे में मजदूरी का काम करता था। वे 9 जनवरी की शाम पुणे से अपने गांव के लिए निकले थे। पुलिस ने हाईवा ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन खड़ा करने और दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

शिबू सोरेन 82वां जन्मदिवस: सीएम हेमंत सोरेन का युवाओं से संवाद, शिक्षा और नवाचार को बताया विकास की कुंजी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 12 जनवरी 2026। रांची के टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” के सफल क्रियान्वयन को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से […]

You May Like

‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का