पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के निर्देशकों को लताड़ा, बोले- साउथ के निर्देशक ज्यादा बुद्धिमान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 दिसंबर 2022। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम अभिनेता पीयूष मिश्रा अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही अभिनेता और गायक अपने बयानों के चलते भी चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में भी पीयूष मिश्रा ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला खड़ा किया है। दरअसल, अभिनेता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशकों की तारीफ करते हुए, बॉलीवुड डायरेक्टर्स की जमकर क्लास लगाई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन दिनों रिलीज हो रही हिंदी फिल्मों और उनके निर्देशकों पर अभिनेता पीयूष मिश्रा का गुस्सा फूटा है। एक संस्थान से बातचीत में, गैंग्स ऑफ वासेपुर के अभिनेता ने कहा, ‘दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक अधिक बुद्धि रखते हैं, अधिक बुद्धिमान हैं, और बॉलीवुड निर्देशकों की तुलना में अधिक इनोवेटिव हैं। यह हमारी मूर्खता है कि हम हमेशा एक ही फॉर्मूले पर काम करते हैं।

पीयूष मिश्रा बोले, ‘पुष्पा जैसी दक्षिण भारत की फिल्में बहुत सारे एक्शन और आकर्षक दृश्यों के साथ उनकी पुराने फार्मूले पर ही बनी हैं, लेकिन इसे दर्शकों के सामने एक नए तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। मैंने हाल ही में शंकर के साथ ‘इंडियन 2′ नाम की एक दक्षिण भारतीय फिल्म में भी काम किया है। उनके साथ काम करने के अपने पहले अनुभव से मुझे एहसास हुआ कि वह कितने इनोवेटिव हैं। वह एक ही अवधारणा को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत करते हैं और संस्कृति का बेहतर प्रतिनिधित्व करते हैं।’ अभिनेता ने यह भी कहा कि, ‘तमिल और मलयालम जैसी दक्षिण भारतीय भाषाएं बहुत पुरानी भाषाएं और बहुत पुरानी संस्कृतियों का हिस्सा हैं, यही वजह है कि वहां के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के डीटेल्स पर बहुत अच्छी तरह से शोध करते हैं।

पीयूष मिश्रा से जब पूछा गया कि क्या ऐसी फिल्में अभी भी बन रही हैं, जो लोगों के जीवन को गहराई से प्रभावित कर सकती हैं। इस पर 59 वर्षीय अभिनेता ने जवाब दिया और कहा कि, ‘उत्तर भारत में ऐसी कोई फिल्म नहीं बनाई जा रही है।’ अपनी बातचीत में पीयूष ने बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी और उनकी फिल्म ‘3 इडियट्स’ की जमकर तारीफ भी की है। अभिनेता ने फिल्मों के खिलाफ भारत में हाल ही में उभरती ‘बायकॉट ट्रेंड’ के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘यह एक हद तक सही और गलत दोनों ही है।

Leave a Reply

Next Post

'भारत-पाकिस्तान मतभेद सुलझाना चाहें तो मदद को तैयार, हम वाकयुद्ध नहीं चाहते': अमेरिका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वॉशिंगटन 20 दिसंबर 2022। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच रचनात्मक बातचीत की पैरवी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा दोनों देशों की बातचीत से उनके लोगों की भलाई होगी। हमारे रिश्ते दोनों में से किसी के भी साथ शून्य […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप