कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 के टॉवेल फाइट सीन को बताया बेहद मुश्किल, बोलीं- भाप से भरे हम्माम में फाइट करनी थी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 नवंबर 2023। कैटरीना कैफ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस हैं और उन्होंने टाइगर 3 में हैरतअंगेज एक्शन सीन किए हैं, जिन्हें देखकर उनके फैन्स दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. टाइगर 3 से तुर्की के हम्माम में उनका टॉवेल फाइट वाला सीन नेट पर वायरल हो गया है और कैटरीना को यह पसंद आ रहा है कि फिल्म में कैसे दिखाया गया है कि एक महिला वैसे ही लड़ सकती है जैसे स्क्रीन पर एक हीरो लड़ सकता है. कैटरीना कैफ कहती हैं, ‘मुझे स्क्रीन पर जोखिम भरे एक्शन सीक्वेंस करना पसंद है और जब एक महिला के एक्शन हीरोइन होने की बात आती है तो टाइगर फ्रेंचाइजी ने हमेशा मुझे चीजों को कई पायदान ऊपर ले जाने का मौके दिया है. मैंने जोया के माध्यम से एक सुपर स्पाई का जीवन जीया है और मुझे यह बहुत पसंद है कि वह फाइटर लड़की है. यह मेरे और दर्शकों के लिए नया और रोमांचक है क्योंकि वे एक ऐसी महिला को देख सकते हैं जो एक पुरुष जितनी अच्छी तरह लड़ सकती है।

कैटरीना कैफ आगे कहती हैं, ‘टाइगर 3 का हम्माम में टॉवेल फाइट का सीक्वेंस को शूट करना बहुत ही मुश्किल था क्योंकि इसमें भाप से भरे हम्माम के अंदर फाइट करनी थी, इसलिए पकड़ना, बचाव करना, घूंसा मारना और लात मारना सब कुछ बहुत मुश्किल था. इस शानदार सीन के बारे में सोचने के लिए आदि को सलाम क्योंकि मुझे नहीं लगता कि भारत में स्क्रीन पर दो महिलाओं का ऐसा कोई फाइट सीक्वेंस रहा है. जिस तरह से मनीष और एक्शन टीम ने इसे अंजाम दिया वह अविश्वसनीय था. इसलिए, यह टीम प्रयास था जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि फैन्स को यह फाइट सीन जरूर पसंद आएगा. मेरे लिए, यह सबसे अच्छे एक्शन सीन में से एक है जिसे मैंने महिलाओं को स्क्रीन पर करते देखा है।

टाइगर 3 में कैटरीना ने सुपर स्पाई जोया की भूमिका दोहराई है और फिल्म में उन्हें सलमान खान उर्फ टाइगर के साथ देखा जाएगा. आदित्य चोपड़ा निर्मित और मनीष शर्मा निर्देशित, टाइगर 3 इस दिवाली, रविवार, 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

धनतेरस के दिन इस तरह करें पूजा, बन रहा है बेहद शुभ संयोग, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 नवंबर 2023। हिंदू धर्म में धनतेरस का त्योहार विशेष महत्व रखता है. धनतेरस के दिन बाजार से धातू के बर्तन या सामान खरीदने बेहद शुभ माने जाते हैं. अपनी श्रद्धानुसार लोग सोना, चांदी, पीतल, स्टील या फिर तांबे की वस्तुएं घर लेकर आते हैं. […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर