छत्तीसगढ़ में दीयों की मांग बढ़ी, 22 जनवरी को हो रहा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 15 जनवरी 2024। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह दीपावली की तरह ही मनाया जाएगा। इसके लिए राजनांदगांव शहर के कई मंदिरों और घर परिवारों में तैयारी शुरू कर दी गई है, तो वहीं दीयों की मांग भी बढ़ गई है। इस दौरान कुम्हार प्रतिदिन हजारों दीयों के निर्माण में जुटे हुए हैं। अहंकारी रावण का वध करने के बाद वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने पर भगवान श्रीराम के स्वागत में घर-घर दीप जलाकर दीपावली मनाया गया था। एक बार फिर भगवान राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह दीपावली की तरह ही नजर आएगा। यहां दीपावली यानी दीयों की कतारे घर-घर नजर आयेगी और हर घर आंगन दीयों के रोशनी से जगमगा उठेगा। आगामी 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए राजनांदगांव शहर के कई मंदिरों और घर परिवारों में तैयारी शुरू हो गई है। मंदिरों में रंग रोगन किए जा रहे हैं, तो वहीं घरों को भी आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

न्याय यात्रा से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा – राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में बदलाव के संकेत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 जनवरी 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. इसमें देशभर के नेता और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हुए. ऐतिहासिक शुरुआत मणिपुर इंफाल से हुई. यह […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव