यूपी-बिहार के बाद अब झारखंड में ऑपरेशन लंगड़ा; कुख्यात शिवराज को पैर में मारी गोली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 06 जुलाई 2026। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है।

शिवा डोम के पास से दो अवैध पिस्टल समेत अन्य सामग्री जब्त
पुलिस के अनुसार, शिवराज उर्फ शिवा डोम के पास से दो अवैध पिस्टल, करीब पांच दर्जन जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र के भुरकुंडा ओपी अंतर्गत सयाल निवासी बिहारी राम का पुत्र शिवराज उर्फ शिवा रांची और धनबाद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश
संयुक्त टीम ने संभावित ठिकानों पर घेराबंदी कर शिवराज को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

भाई की मौत का राज बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 जुलाई 2026। भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने का दावा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं