भाई की मौत का राज बताने के नाम पर 40 लाख की ठगी, रायपुर के तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 जुलाई 2026। भाई की संदिग्ध मौत का राज बताने का दावा कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। रायपुर के तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ खम्हारडीह थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, गाजियाबाद निवासी डॉक्टर त्रृषभ चौबे के भाई की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत के पीछे की सच्चाई जानने की चाह में डॉक्टर ने तांत्रिक नरेंद्र नयन शास्त्री से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने विशेष पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए मौत का रहस्य बताने का झांसा देकर डॉक्टर से करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नकदी के साथ एक XUV वाहन भी अपने कब्जे में ले लिया। जब लंबे समय तक कोई परिणाम नहीं मिला और पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ तो उसने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री की तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपी ने तंत्र-मंत्र, चमत्कार और विशेष साधना का झांसा देकर अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार तो नहीं बनाया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

नकटी गांव के पीड़ितों के लिए कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन, बैठक में बनी रणनीति, राज्यपाल से जल्द करेंगे मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 जुलाई 2026। नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की तैयारी में है. जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया गया. इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की भी गई. […]

You May Like

भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है कांवड़ यात्रा - मुख्यमंत्री साय....|....कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर -साय....|....विश्व व्यापार में बड़ा भूचाल....|....सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान डूबा दिल्ली का पर्यटक....|....छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ देश का पहला 21 CuM इलेक्ट्रिक शॉवेल....|....आकाशीय बिजली का कहर, बैगा दंपती की मौत....|....डोभाल का बीजिंग दौरा: चीन से सीमा विवाद पर होगी बातचीत....|....CMD SECL Shri Harish Duhan Visits Dipka Mega Mine....|....छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी भाजपा की राष्ट्रीय 'सेवा संकल्प अभियान समिति' में शामिल....|....कम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं