IND vs SA: विराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट जीतते ही रचेंगे इतिहास, यह रिकॉर्ड बनाने वाले होंगे पहले भारतीय कप्तान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2021। न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया का इरादा दक्षिण अफ्रीका में सीरीज फतह करने का है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में आज तक टेस्ट श्रृंखला जीतने में नाकाम रही है। लेकिन इस बार विराट कोहली अपनी कप्तानी में इतिहास रचना चाहेंगे। भारत इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। जिसका पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होगा। यह मैच विराट कोहली के लिए खास है। अगर वह यह मुकाबला जीतने में सफल रहे तो विराट दो बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन जाएंगे।

2018 में जीता था बॉक्सिंग डे टेस्ट

विराट कोहली अपनी कप्तानी में तीन साल पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत चुके हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2018 को मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत को 137 रनं से जिताया था। टीम इंडिया को यह मुकाबला जिताने में जसप्रीत बुमराह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में छह और दूसरी इनिंग्स में तीन विकेट लिए थे। इस तरह उन्होंने मैच में नौ विकेट लिए। बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया था। भारतीय टीम ने इसी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रचा था। 

दक्षिण अफ्रीका में पहली जीत का इंतजार

भारतीय टीम अब तक इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीमों के खिलाफ उनकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज कर चुकी है। लेकिन टीम इंडिया अभी तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही है। इस बार यह दौरा कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के लिए खास होने वाला है। विराट अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट जीत हासिल करना चाहेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में बदलेंगे सारे समीकरण, किसान पार्टी बनाने की हो रही तैयारी, इन दलों को हो सकता है बड़ा नुकसान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जालंधर 13 दिसंबर 2021। दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से ज्यादा वक्त तक डटे रहने वाले किसान संगठन अब पंजाब की राजनीति में भी डटने पर विचार कर रहे हैं। तीन नए कृषि कानूनों की वापसी के बाद दिल्ली से विजय जुलूस के साथ लौटे […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड