ऋत्विक भौमिक का बड़े परदे पर धमाकेदार डेब्यू – ‘अभूतपूर्व’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई (अनिल बेदाग) 09 सितंबर 2025 । ‘बैंडिश बैंडिट्स’ से पहचान बनाने वाले ऋत्विक भौमिक अब सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फ़िल्म ‘अभूतपूर्व’ (मतलब“अनप्रेसिडेंटेड”) एक यूनिक रोम-हॉर-कॉम होगी, जिसमें रोमांस, हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा। इस फ़िल्म में ऋत्विक के साथ सात पॉपुलर कलाकार और एक लीड एक्ट्रेस नज़र आएंगी, जिनका ऐलान अगले महीने किया जाएगा।

1990 के दशक के आगरा पर आधारित यह फ़िल्म छोटे शहर की मासूम मोहब्बत, उस दौर की रंगीनियत और एक अप्रत्याशित अलौकिक मोड़ को जोड़कर दर्शकों को एक इमोशनल और एंटरटेनिंग सिनेमाई सफर देने का वादा करती है। संगीत इसमें अहम भूमिका निभाएगा, जो नॉस्टेल्जिया का रंग और गहरा करेगा।

ऋत्विक ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा, “यह कहानी मुझे पहली ही नरेशन में छू गई थी। तभी से यह मेरे दिल और दिमाग में लगातार ज़िंदा रही। यह प्यार, मासूमियत और यादगार लम्हों से भरी एक खूबसूरत ड्रीम जैसी कहानी है।”

निर्माता ख्याति मदान ने कहा, ‘अभूतपूर्व’ मेरे लिए बेहद खास है। 90 के दशक का आगरा उस समय की सादगी और सच्चे प्यार की झलक दिखाता है। इसमें रोमांस, ह्यूमर, नॉस्टेल्जिया और थोड़ा सा अलौकिक जादू है, जो इसे एक परफ़ेक्ट थिएट्रिकल अनुभव बनाता है। ऋत्विक का डेब्यू इसे और भी स्पेशल बना देता है। हम जल्द ही बाकी कलाकारों की टीम का खुलासा करेंगे।”

फिल्म के मेकर्स ने इसकी आत्मा को दर्शाने के लिए यह खूबसूरत पंक्तियाँ साझा कीं, अधूरे इश्क़ की कहानी तो जानी होगी,
एकतरफा इश्क़ की कहानी भी सुनी होगी,
जान देने वाले और जान लेने वाले आशिक़ भी सुने होंगे, पर जान देकर जान लेने वाले,
इश्क़ खोकर इश्क़ पाने वाले आशिक़ की कहानी कभी नहीं सुनी होगी। जो ना कभी कही गई, ना कभी सुनी गई, वही है ‘अभूतपूर्व’।

ख्याति मदान की कंपनी नॉट आउट एंटरटेनमेंट और सुमित कुमार मिश्रा मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू होगी। यह इस साल नॉट आउट एंटरटेनमेंट की दूसरी बड़ी घोषणा है। इससे पहले वह अहान शेट्टी की उस फ़िल्म का ऐलान कर चुके हैं जिसे भारत की पहली नेशनल-ट्रेजेडी हॉरर फ़िल्म बताया गया है। रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट, डिज़्नी इंडिया और मैडॉक फिल्म्स जैसी बड़ी कंपनियों में सफल कैंपेन चलाने के बाद ख्याति ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत विविध प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें हबीब फैज़ल की निर्देशित स्लाइस-ऑफ-लाइफ ड्रामा भी शामिल है।

ओ टी टी पर ‘द व्हिसलब्लोअर’, ‘मॉडर्न लव मुंबई’ और ‘मजा मा’ जैसी सीरीज़ व फिल्मों में नजर आ चुके ऋत्विक भौमिक का यह बड़े परदे का पहला कदम है, जो एक अनोखी और यादगार कहानी लेकर आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुफ्त बिजली का दावा झूठा, जीरो कार्बन उत्सर्जन केवल कागजी : कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह के आयोजन को भाजपा सरकार का राजनैतिक इवेंट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पीएम सूर्य घर […]

You May Like

महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया