मुफ्त बिजली का दावा झूठा, जीरो कार्बन उत्सर्जन केवल कागजी : कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह के आयोजन को भाजपा सरकार का राजनैतिक इवेंट करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर मुफ्त बिजली का दावा झूठा है। घरों में सौर पैनल लगाकर बिजली बनाने की योजना के लिए सरकार ने जो बजट प्रावधान रखा है उससे 5 प्रतिशत लोगों के घरों में भी सोलर पैनल नहीं लग पाएंगे। सौर ऊर्जा सब्सिडी के लिए वर्ष 2025-26 में 60 हजार और 2026-27 में  मात्र 70 हजार घरों में संयंत्र लगाने वालों को सब्सिडी देने का लक्ष्य रखा गया है अर्थात 2 साल में कुल 1 लाख 30, वर्तमान में प्रदेश में लगभग 80 लाख से ज्यादा परिवार है, इस रफ्तार से लाभ देने में 125 साल लगेंगे, वह अभी तक जब प्रदेश में परिवारों और घरों की संख्या स्थिर हो जाए।

आमतौर पर जो थ्री फेस का कनेक्शन होता है उसमें न्यूनतम लोड 5 किलो वाट का होता है जिसके लिए सोलर पैनल लगवाने कम से कम 3 लाख 50 हजार रुपए लागत आएगी और केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा अधिकतम सब्सिडी 1 लाख 8 हजार मात्र है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 30 हजार केंद्रीय और 15 हजार राज्य का, कुल 45 हजार, 2 किलोवाट के लिए 60 और 30 कुल 90 हजार, 3 किलोवाट के लिए अधिकतम 78 और 30 कुल 1 लाख 8 हजार, अर्थात 5 किलो वाट क्षमता के सोलर पैनल के लिए 3 लाख 50 हजार में से 2 लाख 42 हजार स्वयं हितग्राही को वहन करना होगा, बैंक फाइनेंस पर न्यूनतम 6 से 7 प्रतिशत ब्याज के साथ किस्त जो भुगतान योग्य होगा, वह वर्तमान में कुल बिजली बिल से कम से कम दो से तीन गुना आएगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस महीने के बढ़कर आए बिजली बिल से आम जनता को लगे झटके से ध्यान भटकाने के लिए मुफ्त बिजली का झांसा दिया जा रहा है। विगत 20 महीनों के भीतर चार-चार बार घरेलू बिजली की दर बढ़ाने और 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ की योजना को खत्म करने के बाद अब बढ़े हुए दर से आ रहे हैं बिजली के बिल के चलते जनता के आक्रोश से ध्यान भटकने के लिए सरकार सोलर पैनल सब्सिडी का फर्जी दावा कर रही है। जब यह सरकार मानती है कि कोयले से बनने वाली बिजली से प्रदूषण बढ़ रहा है फिर अडानी के खदानों के लिए परसा कोल सहित 5 नए कोल ब्लॉक के लिए हसदेव अरण्य के लाखों पेड़ क्यों कटवा रही है? जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य, अडानी के मुनाफे के लिए क्या शिथिल कर दिया गया है?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नए उद्योग नीति के नाम पर बिजली उत्पादन बढ़ाने के दावे भी तथ्यहीन हैं। वर्षों से छत्तीसगढ़ सरप्लस पावर वाला स्टेट रहा है, लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद से ही पूरे प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है। ना किसानों को सिंचाई के लिए कृषि पंप चलने बिजली दे पा रही है, ना उद्योगों को पर्याप्त बिजली मिल रहा है और ना ही घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को। बिजली बिल हाफ योजना बंद करके सोलर पैनल से मुक्त बिजली का दवा केवल लफ्फाजी है, झूठ है, जुमला है।

 

Leave a Reply

Next Post

वोटर लिस्ट से नाम कटने की चिंता अब खत्म! Supreme Court ने इलेक्शन कमीशन को दिया ये सख्त निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 सितंबर 2025 । SC ने ECI यानि की चुनाव आयोग एक निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार वह बिहार में चल रही मतदाता सूची के संशोधन में आधार कार्ड को एक अतिरिक्त पहचान पत्र के रूप में स्वीकार करने पर विचार करे। यदि […]

You May Like

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा