आकाशीय बिजली से रायगढ़ में मां-बेटी सहित 3 और महासमुंद में 2 की जान गई, 2 बच्चे घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ/ महासमुंद 01 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद अब आकाशीय बिजली फिर कहर बनकर गिरने लगी है। रायगढ़ और महासमुंद में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। रायगढ़ में जहां मां-बेटी सहित तीन की जान चली गई। वहीं महासमुंद में दो लोगों ने दम तोड़ दिया और दो घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ही जगहों पर बारिश से बचने के लिए लोगों ने मंदिर में शरण ली हुई थी। 

रायगढ़ : मंदिर के पास पहुंचे थे शरण लेने
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ में लैलूंगा के ग्राम रतनपुर केशला में सुबह से बारिश हो रही थी। मौसम ठीक हुआ तो ग्रामीण बाहर निकले और शाम को तालाब किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान फिर अचानक से मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। इस पर लोग बचने के लिए पास ही बने मंदिर किनारे शरण लेने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली मंदिर के पास लगे पेड़ पर गिरी। मौसम शांत होने पर आसपास के लोगों ने देखा तो तीन लोगों के शव पड़े थे। 

गांव में तीन लोगों की मौत से मातम
बिजली गिरने से सुखी राम बंजारा (34) सहित कमला सारथी (30) पत्नी रोहित सारथी और फुलासो सारथी (25) की मौत हो चुकी थी। हालांकि फुलासो की 2 साल की बच्ची वहीं सुरक्षित मिली। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी और सभी को घर लेकर आए। फिर सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। तीनों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। 

Leave a Reply

Next Post

धमकी भरा खत: 'झारखंड में काम करना है तो सेटिंग करनी होगी', कोल ट्रांसपोर्ट दफ्तर में फायरिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 01 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक कोल ट्रांसपोर्टिंग  कंपनी के दफ्तर में फायरिंग कर दी। गोली दफ्तर के गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। बदमाशों ने एक […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड