मुख्यमंत्री शिवराज बोले- गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा था, कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 13 अक्टूबर 2023। गांधी परिवार ने पहले सब को ठगा था लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे हैं। ये कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। उन्होंने आज अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कमलनाथ और गांधी परिवार दोनों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने प्रियंका गांधी के मंडला दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जिस तरह से प्रियंका से घोषणाएं करवाई गईं ।मैंने वह वीडियो देखा है। कई घोषणाएं कर के वे बैठ गईं। ये बोले एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना ठीक नहीं। इन्होंने पहले भी राहुल बाबा से कहलवा दिया था कि “10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे।” ये जबरदस्ती कहलवा रहे हैं, पढ़ दो पढ़ दो लेना देना थोड़ी है।

ये कांग्रेस की कंफ्यूज करो और वोट लो
सीएम ने कहा कि कमलनाथ लगातार झूठ बुलवा रहे हैं। पहले राहुल गांधी से, फिर प्रियंका से लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है। इनका पुराना वचन पत्र देख लें, वचन तो कई थे, लेकिन इन्होंने कहा था सारे स्तर के बच्चों को गणवेश, पाठ्य पुस्तक, अन्य पठन की उच्च कोटि की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे। लेकिन इन्होंने मामा जो लैपटॉप दे रहा था, वो लैपटॉप देना बंद कर दिया, साइकिलें बंद कर दीं , मेधावी विद्यार्थी योजना ठंडे बस्ते में डाल दी। अरे बच्चों की फीस तक छीन ली, फीस तक नहीं भरवाई, अब कह रहे हैं निःशुल्क भर देंगे । 

घर नहीं वापस कर दिए
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आवास योजना के तहत घर दिए उन्हें भी वापस कर दिया। इन्होंने उसका 40 फीसदी हिस्सा भरने से इंकार कर दिया। ये मोदी के मकान छीनने वाले, ये बच्चों के लैपटॉप और साइकिल छीनने वाले, ये बच्चों की फीस छीनने वाले , फिर ठगने आ गए हैं और ठगने के पहले ये तय भी नहीं कर पाते कि महीने के देना है या साल के देना हैं। ये कांग्रेस का झूठ है, लगातार झूठ राहुल गांधी जी से, प्रियंका जी से, लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है।

Leave a Reply

Next Post

पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश बघेल पर साधा निशाना

शेयर करेटिकिट वितरण को लेकर कांग्रेस असमंजस में, तैयार हो जाओ भाई, डरो मत- अरुण साव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ में आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक चलेगी। पहले चरण के 20 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप