सरकार को ‘जगाने’ के लिए आज हरियाणा के पानीपत में किसान भरेंगे हुंकार, राकेश टिकैत भी होंगे रैली में शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पानीपत 26 सितम्बर 2021। 27 सितंबर को बुलाए भारत बंद से एक दिन पहले यानी रविवार को किसान हरियाणा के पानीपत में महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। इस महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत भी मौजूद रहंगे। किसानों का कहना है कि यह महापंचायत कृषि कानूनों को लेकर सरकार को ‘जगाने’ के लिए आयोजित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में हजारों किसान जुटेंगे। 

आयोजन का काम संभाल रहे करनाल के किसान नेता रतन मान ने हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान बताया कि इस रैली का आयोजन सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है ताकि वह किसान विरोधी कानून वापस ले। बता दें कि किसान आंदोलन के 10 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। 28 अगस्त को करनाल में हुए किसान प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज के खिलाफ तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के बाद यह हरियाणा में किसानों की पहली रैली है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की लाठीचार्ज में कम से कम 10 किसान घायल हुए थे और एक की मौत हो गई थी।

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते साल नवंबर महीने से ही दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि ये तीनों कानून वापस ले लिए जाए, जबकि सरकार इनमें बदलाव को तैयार है। कई दौर की बातचीत भी बेनतीजा रहने के बाद किसान अब तक आंदोलनरत हैं और देश के अलग-अलग राज्यों में महापंचायतों का आयोजन कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों से आज गुजरेगा 'गुलाब' तूफान, इन इलाकों पर होगा सबसे ज्यादा असर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर /अमरावती 26 सितम्बर 2021। ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तटों के बीच से रविवार को ‘गुलाब’ चक्रवात के गुजरने की आशंका है जिसके मद्देनजर बचाव और राहत कार्यों के लिए उत्तर तटीय आंध्र जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन […]

You May Like

राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी- किरण एस. लीड करेंगे नई एसआईटी....|....जगदलपुर में अब ऑनलाइन मिलेंगे ट्रेड लाइसेंस और राशन-कार्ड....|....'यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं'....|....रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान....|....सावन में भोरमदेव धाम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा....|....शराब कारोबारी के घर ईडी-आईटी की संयुक्त रेड....|....पूरे प्रदेश में खाद बीज का संकट, सरकार के रवैये को लेकर किसान चिंतित -कांग्रेस....|....आयुष्मान का भुगतान नहीं होने के कारण मरीज लौटाए जा रहे - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री मोदी तत्काल इस्तीफा दें, मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं