केजीएफ 2 का टीजर रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आए संजय और यश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

होमबेल फिल्म्स, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से KGF के फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिला है। दरअसल, इन प्रोडक्शन हाउस ने अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के टीजर आज कुछ ही देर पहले रिलीज कर दिया। ये टीजर यू तो 8 जनवरी को रिलीज होने वाला था लेकिन इसे एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया है। 

‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2 Teaser)’ के टीजर को रिलीज करते हुए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लिखा है, ‘एक वादा जो किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है. रॉकिंग स्टार को जन्मदिन की बधाई. #KGF2Teaser…

टीजर के शुरुआत में आपको रॉकी की मां और उसका बचपन देखने को मिलेगा। कैसे रॉकी की मां ने उसे पाला, कैसे वो बड़ा हुआ और कैसे उनसे एक वादा किया था, जिसे अब वो पूरा करेंगे। टीजर में एक सांसद के तौर पर रवीना टंडन को देखा जा सकता है। तो वहीं संजय दत्त अधीरा के लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी भी उनके चेहरे को नहीं दिखाया गया है। रॉकिंग स्टार यश की बात करें तो वह स्टाइल में खड़े होकर गाड़ियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में संजय दत्त, यश, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज संग अन्य स्टार्स ने काम किया है। 

Leave a Reply

Next Post

जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 16 की हालत गंभीर, कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

शेयर करेसिकंदराबाद कोतवाली के जीतगढ़ी की घटना CM योगी का आदेश, दोषियों पर लगेगा NSA छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बुलंदशहर 8 जनवरी 2021। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले में थाना पुलिस की लापरवाही मानते हुए थाना प्रभारी दिक्षित कुमार […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस