भारत में होने वाली समिट में पुतिन के आने की संभावना प्रबल, इस साल बाली में हुए सम्मेलन से बनाई थी दूरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। भारत में होने वाली G20 समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पहुंचने की प्रबल संभावनाएं हैं। G20 शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने बताया कि सितंबर, 2023 में होने वाली इस समिट में पुतिन भाग ले सकते हैं। अगला G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। बता दें, इससे पहले बाली में हुए इस सम्मेलन से रूसी राष्ट्रपति ने दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने विदेश मंत्री को बाली भेजा था। दरअसल, G20 देशों की अध्यक्षता अब भारत कर रहा है। इससे पहले अध्यक्षता इंडोनेशिया के पास थी। 

विकासशील देशों के एंजेंडे पर होगा काम 
जी-20 का कोई स्थायी सचिवालय नहीं है। हर साल समूह का एक सदस्य इसकी अध्यक्षता ग्रहण करता है। यह पहली बार है कि जी-20 की अध्यक्षता की तिकड़ी (ट्राइको) में तीन विकासशील देश शामिल हैं। भारत से पहले इंडोनेशिया इसका अध्यक्ष था, समूह की अध्यक्षता भारत से ब्राजील और फिर दक्षिण अफ्रीका के पास जाएगी। इस तरह 2025 तक विकासशील देशों के एजेंडे पर ही जी20 काम करेगा।

G-20 समूह में ये देश हैं शामिल
G-20 देशों के समूह  में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

मामल्लापुरम तट से टकराया मैंडूस, बारिश-आंधी में गिरे कई पेड़, लोगों को घरों में रहने की हिदायत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चेन्नई 10 दिसंबर 2022। चक्रवाती तूफान मैंडूस शुक्रवार देर रात मामल्लापुरम से टकरा गया जिसके बाद तटीय तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि चक्रवात मैंडूस के लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मैंडूस के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत