पहले अभ्यास मैच में लिसेस्टशायर के लिए खेलेंगे चार भारतीय खिलाड़ी, रोहित शर्मा के सामने होंगे बुमराह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 23 जून 2022। इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर पूरी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है और गुरुवार से लिसेस्टशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इस मैच में भारत के चार खिलाड़ी लिसेस्टशायर की टीम में के लिए खेलते दिखेंगे। भारत के चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा पहले अभ्यास मैच में अपनी ही टीम के खिलाफ खेलेंगे। पुजारा काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रह चुके हैं और हाल ही में ससेक्स के लिए खेले थे। 

काउंटी के मौजूदा सीजन में पुजारा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी तय हो गई थी। टीम का एलान हुआ तो एक बार फिर पुजारा टेस्ट टीम में थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। 

लिसेस्टशायर के लिए क्यों खेल रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
भारत के चार खिलाड़ियों को लिसेस्टशायर की टीम में इस वजह से शामिल किया गया है ताकि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पूरा मौका मिल सके। अगर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक ही टीम से खेलते तो कुछ को बल्लेबाजी या गेंदबाजी कम मिलती। इस स्थिति से बचने के लिए भारत के चार खिलाड़ियों को विपक्षी टीम में डाल दिया गया है। इससे सभी खिलाड़ियों के पास अभ्यास का भरपूर मौका रहेगा। जिन चार खिलाड़ियों को लिसेस्टशायर की टीम में शामिल किया गया है उनमें प्रसिद्ध कृष्णा के मुख्य मैच में खेलने पर संदेह है। उनके अलावा बाकी तीनों खिलाड़ियों का एक जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेलना लगभग तय है। 

पहले अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें

लीसेस्टरशायर टीम: सैमुअल इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैमुअल बेट्स (विकेटकीपर), नाथन बाउली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुई किम्बर, एबिडीन सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के लिए चीन सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता, रक्षा मंत्री मार्लेस बोले- लद्दाख विवाद में हम भारत के साथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 जून 2022। चार दिनी भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री रिचर्ड मार्लेस ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्लेस ने गुरुवार को कहा कि चीन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा चिंता है, क्योंकि वह दुनिया को […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड