अमित शाह का दावा, प्रधानमंत्री मोदी का तीसरी बार सत्ता में बरकरार रहना तय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2024 में तीसरी बार सत्ता में बने रहना निश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्तारूढ़ भाजपा इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करेगी। समाचार चैनल ‘आज तक’ को दिए एक साक्षात्कार में शाह ने कहा कि पार्टी ने हाल में तीन राज्यों में अपने ‘‘अच्छे कार्यकर्ताओं” को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। उन्होंने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित अधिक जाने-माने नेताओं के बजाय नए चेहरों को तरजीह दिए जाने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों-क्रमश: शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और वसुंधरा राजे के संदर्भ में कहा कि ये तीनों नेता एक समय सामान्य कार्यकर्ता थे जिन्हें पार्टी ने पर्याप्त अवसर दिए।

पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी की लगातार ‘हाई एप्रूवल रेटिंग’ के बारे में एक सवाल पर शाह ने कहा कि लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति भरोसा विकसित हुआ है क्योंकि जनता का मानना है कि वह ही हैं जो देश को महान बना सकते हैं और उनके पास इसके लिए रोडमैप है। शाह ने कहा कि मोदी ने अपने लिए कुछ नहीं किया है और यहां तक कि प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी के लिए भी कुछ नहीं किया क्योंकि उन्होंने (मोदी) जो कुछ भी किया है वह देश और गरीब जनता के लिए किया है।

Leave a Reply

Next Post

एक महीने से भी कम समय में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा' में दो करोड़ लोगों की भागीदारी : सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। केंद्र की व्यापक जनसंपर्क पहल ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में एक महीने से भी कम समय में दो करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हुई है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। सूचना और प्रसारण […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक