एक महीने से भी कम समय में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में दो करोड़ लोगों की भागीदारी : सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। केंद्र की व्यापक जनसंपर्क पहल ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में एक महीने से भी कम समय में दो करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी हुई है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई इस यात्रा में 22 दिन में एक करोड़ लोगों की भागीदारी देखी गई और अगले सात दिन में यह संख्या दो करोड़ तक पहुंच गई।

इसमें कहा गया है कि यात्रा लगभग 60,000 ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी है और 1.6 करोड़ से अधिक नागरिकों ने 2047 तक ‘विकसित भारत’ की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है। इसमें कहा गया है कि यात्रा की ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ पहल के हिस्से के रूप में 1.30 करोड़ से अधिक लोगों ने अपने विविध अनुभवों और आकांक्षाओं को प्रदर्शित करते हुए अपनी कहानियां साझा की हैं।

Leave a Reply

Next Post

शेयर बाजार का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी, पहली बार सेंसेक्स 71000 और निफ्टी 21350 के पार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। सेंसेक्स आज एक और नया इतिहास रचते हुए पहली बार 71000 के पार चला गया। आज इसने 71084 का नया ऑल टाइम बनाया। इस दौरान इसने 570 अंकों से अधिक की उछाल दर्ज की। जबकि, निफ्टी पहली बार 21350 के स्तर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस