तिलक का खास ‘अर्धशतक’, रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 12 अक्टूबर 2026। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल की। भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस मैच में तिलक वर्मा ने दो कैच लेते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में खास उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वह रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए।

तिलक ने बनाया कौन सा खास रिकॉर्ड?
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के दौरान तिलक ने क्वेंटिन सैम्पसन और कीमो पॉल के कैच लिए। इन दो कैचों के साथ तिलक के टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 कैच भी पूरे हो गए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। रोहित के नाम 65, हार्दिक के नाम 64, सूर्यकुमार के नाम 58 और कोहली के नाम 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय कैच हैं। तिलक कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल पांच कैच दूर हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय फील्डर

खिलाड़ीकैच
रोहित शर्मा65
हार्दिक पांड्या64
सूर्यकुमार यादव58
विराट कोहली54
तिलक वर्मा50

 

तिलक वर्मा का कैच पकड़ने का अनुपात क्या बताता है?
इतना ही नहीं, पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय में कम से कम 50 कैच पकड़ने वाले 34 खिलाड़ियों में तिलक वर्मा का डिसमिसल्स पर इनिंग रेशियो 0.757 है। उनसे बेहतर अनुपात सिर्फ यूएई के मुहम्मद वसीम का है, जिनका अनुपात 0.767 है। इसका आसान मतलब है कि तिलक वर्मा हर पारी में औसतन 0.757 कैच लेते हैं, जबकि वसीम हर पारी में औसतन 0.767 कैच लेते हैं। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 रन की जीत टी20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का बचाव करते हुए भारत की दूसरी सबसे कम अंतर वाली जीत है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 186/5 का स्कोर बनाने के बाद वेस्टइंडीज को आठ रन से हराया था। टी20 सीरीज का पहला मैच भारत ने आठ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। अब चौथा टी20 14 अक्तूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस

शेयर करेहारने पर हर बार दोषी होती है ईवीएम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 12 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन न केवल आम जन […]

You May Like

बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस....|....देश के लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस पार्टी अंजाम तक लड़ाई लड़ेगी - दीपक बैज....|....'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!....|....कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने किया एसईसीएल की कुसमुंडा खदान का व्यापक निरीक्षण