महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक – दीपक बैज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 जून 2024। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी जी को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है। नरेंद्र मोदी का गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला है। कैसे भारत का प्रधानमंत्री देश की आजादी के महानायक के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकता है। मोदी महात्मा गांधी के बारे में नहीं जानते तो यह उनका दुर्भाग्य है। महात्मा गांधी को सारी दुनिया जानती है। 80 से अधिक देशों में उनकी मूर्ति लगी है। दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में विश्वविद्यालयों में गांधी के अहिंसा के दर्शन को पढ़ाया जाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते है। वे सही में गांधी को नहीं जानते है। गांधी जी के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये। गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब मोदी के दल के पूर्वज आजादी की लड़ाई का विरोध कर रहे थे। वे गांधी के खिलाफ अंग्रेजी शासन के पक्षकार बन कर घूम रहे थे, ऐसी विचारधारा का व्यक्ति गांधी जी को कमतर आंकता है तो यह उसका नहीं उसके संस्कारों का दोष है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य है जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है। बापू को किसी संघ के शाखा शिक्षित के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।

Leave a Reply

Next Post

कोनी में युद्धस्तर पर चल रही है मतगणना की तैयारी

शेयर करे4 जून को सवेरे 8 बजे से शुरू होगी मतगणना कलेक्टर-एसपी ने स्थल पर ली प्रत्याशियों की बैठक प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं ने देखा मतगणना स्थल की व्यवस्था छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 02 जून 2024। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने मतगणना स्थल कोनी में राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ