मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुरैना, 05 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश और राजस्थान में आतंक का पर्याय बने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को मुरैना पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और डकैतों के बीच बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके के जंगलों में मुठभेड़ हुई। इस दौरान कल्ली गुर्जर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसके एक साथी अजय को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को डकैत कल्ली गुर्जर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने बानमोर थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को सामने देखकर डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान कल्ली गुर्जर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

कल्ली पर गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज
बताया जा रहा है कि कल्ली गुर्जर पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। उस पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं। दोनों राज्यों की पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 60 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस उसके साथी से पूछताछ कर रही
गिरफ्तारी के बाद घायल डकैत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उसके साथी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और हाल के दिनों में किन वारदातों को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय डकैत गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान

शेयर करेबोले- इससे दूर रहें, दिल-दिमाग में नफरत भरती है,सनातन को बताया अलग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल, 05 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जिस पर राजनीतिक बहस तेज हो सकती है। […]

You May Like

बेटे के साथ धर्मेंद्र के फार्म हाउस पहुंचे अभिनेता सनी....|....38 साल के हुए विराट कोहली: बर्थडे पर क्रिकेट जगत ने बरसाया प्यार....|....छठ पर्व पर कल्पना पटवारी की सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज....|....उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा....|....दिग्विजय सिंह का हिंदुत्व पर फिर तीखा बयान....|....मुरैना के जंगलों में पुलिस व डकैतों के बीच मुठभेड़....|....सनी देओल की फिल्म पर विवाद....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: नाती को मिलेगी अधिग्रहित जमीन के बदले नौकरी....|....अहिवारा विधानसभा सीट हुई रिक्त....|....होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराए दो टैंकर और एक टगबोट, लगी आग