200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी के दफ्तर में नोरा फतेही से पूछताछ जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2022। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं हैं। नोरा से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है और मटेरियल एविडेंस के आधार पर उन्हें बुलाया गया है। बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस नंबरों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस से चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

200 करोड़ की ठगी का है मामला

ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में पेश किया था, जबकि फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था। ईडी का आरोप है कि 32 साल के चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए खरीदे गए उपहार में अवैध धन का इस्तेमाल किया था। इस पैसे को उन्होंने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर कमाया था। चंद्रशेखर पर आरोप है कि 200 करोड़ की उगाही उन्होंने जेल में रहते हुए किया। फिलहाल आरोपी ईडी की गिरफ्त में है।

जैकलीन फर्नांडीज को बनाया है आरोपी

इस मामले में नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडीज से भी गहन पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। पिछले महीने जैकलीन को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दी गई थी।

पिंकी ईरानी भी आई गिरफ्त में

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, पुलिस ने पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। ईडी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से कई लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले थे।

Leave a Reply

Next Post

9 दिसम्बर को सिनेमाघरों में जगमगाएगी जैकी श्रॉफ की "लाईफ ईज गुड"

शेयर करेमानवीय संवेदनाओं को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत करती “लाईफ ईज गुड” -अनिल बेदाग /छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 दिसंबर 2022। आज सिने प्रेमियों की अमूमन यह शिकायत रहती है कि तकनीकी तामझाम के आवरण के पीछे संवेदनशील सिनेमा कहीं खो गया है। इन शिकायतकर्ताओं को तलाश रहती है एक ऐसी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर