केरल में कोरोना के 300 केस, तीन की मौत; महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह आंकड़े जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 358 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से 300 अकेले केरल में मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में  कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2,341 हो गए हैं। वहीं देश में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 2669 हो गए हैं। 

केरल में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72 हजार पार
केरल में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 72,059 हो गया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है और हमारा हेल्थ सिस्टम वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए तैयार है। बीते 24 घंटे में केरल में 211 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 68,37,414 हो गई है। बीते 24 घंटे में कर्नाटक में दो और पंजाब में एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।

‘घबराने की जरूरत नहीं’
देश में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को सलाह दी है कि वह घबराएं नहीं और राज्य सरकार पूरी तरह से हालात से निपटने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि राज्य में भी कोरोना के नए सबवैरिएंट जेएन.1 से संक्रमित एक व्यक्ति मिला है। सावंत ने कहा कि राज्य का हेल्थ सिस्टम कोरोना के नए सबवैरिएंट से निपटने के लिए तैयार है और लोगों को घबराने के जरूरत नहीं है। 

सावंत ने अपील की है कि अगर लोगों में बीमारी के कोई लक्षण दिखें तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी कदम उठाने चाहिए। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की। राज्य में लगातार जेनेटिक सीक्वेंसिंग की जा रही है। साथ ही लोगों से मास्क पहनने को कहा गया है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं और राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 45 हो गए हैं। तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं और कुल सक्रिय मामले 89 तक पहुंच गए हैं। कर्नाटक में 13 नए मामले मिले हैं और राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों का कुल आंकड़ा 92 है। 

Leave a Reply

Next Post

निलंबित सांसदों का जामा मस्जिद तक मार्च, खरगे बोले- हमने नहीं, पीएम मोदी-शाह ने किया संसद का अपमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता 140 से अधिक सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और संसद का मंचन करेंगे। इस मार्च से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत की। इसमें उन्होंने […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर