पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला बोले, सेना और पुलिस के बल पर नहीं होगी शांति बहाल, कश्मीर के हालात चिंताजनक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 02 जून 2022। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में सेना और पुलिस के बल पर शांति बहाल नहीं होगी। इसके लिए तमाम सियासी दलों से बात कर घाटी को इस हालात से बाहर लाना होगा। लोगों के दिल जीतने होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक कर्मियों की सुरक्षा के साथ ही अमरनाथ यात्रा को महफूज बनाना होगा। यदि यात्रा को लेकर एक भी घटना होती है तो इसका न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि देश भर में असर होगा। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर के हालात चिंताजनक हैं। एक दशक से कश्मीर में तैनात शिक्षक रजनी बाला को शहीद कर दिया गया। यहां हिंदू भी मारे जा रहे हैं और मुस्लिम भी निशाना बनाए गए हैं। यह दर्शाता है कश्मीर में हालात कैसे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा को लेकर संकट की स्थिति है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार तमाम सियासी दलों को बुलाए। हालात से निपटने के लिए ऐसा रास्ता खोजे, जो कारगर हो। लोगों के दिल जीतने से बात बनेगी।

हर परिवार पहले चाहता है सुरक्षा
खीर भवानी यात्रा रद्द करने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा का पहलू सबसे बड़ा है। हर परिवार अपने लिए सबसे पहले सुरक्षा चाहता है। वर्तमान हालात में यहां अब किसी तरह की सुरक्षा नहीं है। जम्मू से जो लोग कश्मीर घाटी के गांवों में पढ़ाने के लिए गए हैं, उनकी सुरक्षा कहीं नहीं दिखाई देती।

Leave a Reply

Next Post

मूवीमैक्स के लॉन्च के माध्यम से फिर से उभरने की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 जून 2022। अपनी पहुंच और एक प्रीमियम थिएटर सेटिंग का विस्तार करने के लिए अपनी सामग्री को मजबूत करके मुंबई के सायन में मूवीमैक्स का लक्ष्य अधिक दर्शकों को आकर्षित करना है। भारत : कनकिया समूह का हिस्सा सिनेलाइन इंडिया लिमिटेड ने हाल ही […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी