श्रीलंका में टीम इंडिया पर कोरोना का कहर, दो और खिलाड़ी हुए पॉजिटिव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 जुलाई 2021। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों पर कोरोना का आक्रमण जारी है। अब टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी उन आठ क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हें क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या 27 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। 

अब यह स्पष्ट हो गया है कि युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम उन छह खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका में ही रुकेंगे। जिन्हें दूसरे टी-20 से पहले टीम से पृथक किया गया था। जबकि शेष भारतीय टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज की समाप्ति के बाद तुरंत भारत वापस लौट रही है। 

चहल और गौतम के अलावा कोरोना संक्रमण की शंका को देखते हुए जो छह खिलाड़ी श्रीलंका में रुकेंगे उनमें क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, दीपक चाहर इशान किशन शामिल हैं। 27 जुलाई को क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। जबकि बाकी आठ खिलाड़ियों को टीम होटल में रखा गया था। 29 जुलाई को खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को श्रीलंका के आगे शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस मैच में मेजबान टीम ने भारत को 7 विेकेट से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में पहले खेलते हए 20 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने 14.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत को इस टी-20 सीरीज में मेजबान टीम ने 2-1 से शिकस्त दी। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व स्तनपान सप्ताह एक अगस्त से : जनजागरूकता के लिए होंगे विभिन्न कार्यक्रम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 30 जुलाई 2021। हर साल की तरह इस साल भी अगस्त माह का पहला सप्ताह ’विश्व स्तनपान सप्ताह’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश में प्रसूता एवं शिशुवती महिलाओं के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने, शिशुओं एवं नन्हें बच्चों को रूग्णता एवं कुपोषण […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च