कुपोषण के विरुद्ध बेहतर परिणाम लाने राष्ट्रीय पोषण माह एक अच्छा अवसर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनें सक्रियता से काम करें-श्रीमती भेंड़िया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 महिला एवं बाल विकास मंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 सितंबर 2020। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पत्र लिखकर राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पूर्ण सक्रियता से काम करने कहा है जिससे ‘गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़’ की अवधारणा को मूर्त दिया जा सके।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय पोषण माह हमारे लिए एक अवसर है, जिससे हम गम्भीर रूप से कुपोषित बच्चों की जल्दी पहचान कर एवं संदर्भित कर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।कुपोषण एवं एनिमिया को दूर करने के लिए व्यवहार परिवर्तन एक बेहतर साधन है, जिसे हम पोषण माह के दौरान प्रभावी तरीके से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानीन, ए.एन.एम. एवं क्षेत्रीय अमले ने कोविड-19 के संक्रमण के समय भी घर-घर पहुंच कर एक कोरोना योद्धा की तरह उल्लेखनीय कार्य किया है I इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्होंने सभी को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि प्रदेश में एक से 30 सितम्बर 2020 तक पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। राज्य में बच्चों में व्याप्त कुपोषण, बालिकाओं और महिलाओं में  एनिमिया को पूरी तरह समाप्त करने हेतु हम संकल्पित है और इसके लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।राष्ट्रीय पोषण माह 2020 में डिजीटल माध्यम सहित अन्य प्रभावी माध्यमों से प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक परिवार और जन समुदाय तक पहुंच बनाकर कुपोषण एवं एनिमिया को समाप्त करने हेतु सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें संकल्प लें।सभी बहनें 1 से 30 सितम्बर तक प्रतिदिन के लिए निर्धारित कार्ययोजना अनुसार कार्य करें। स्थानीय स्तर पर, घरों में, घर और कार्यालय की छतों पर, आंगनबाड़ी में, स्कूल में, खेत में, बगीचे में पोषण वाटिका बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के 1 घन्टे के भीतर स्तनपान, 6 माह तक सिर्फ स्तनपान तत्पश्चात निरन्तर स्तनपान एवं पौष्टिक उपरी आहार बच्चे को दिया जाना आवश्यक है। स्तनपान करने वाले बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता ऐसे बच्चे जो स्तनपान नही करते उनसे काफी अधिक होती है। इसके लिए लोगों में  जागरुकता जरूरी है I पोषण माह में अधिक से अधिक जन जागरुकता की  कोशिश करें I  कुपोषण एवं एनिमिया की रोकथाम के लिए हमारे ये प्रयास कारगर कदम होंगे और हम सही पोषण-छत्तीसगढ़ रोशन की अवधारणा को मूर्त रूप दे सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

यूएस ओपन में रोहन बोपन्ना मेन्स डबल्स के दूसरे दौर में, वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच और चौथी सीड ओसाका ने थर्ड राउंड जीता

शेयर करेरोहन और उनके कनाडाई पार्टनर डेनिस शापोवालोव ने अमेरिकी जोड़ीदार नोह रुबीन और एर्नेस्तो एस्कोबेडो को हराया 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बियाई नोवाक जोकोविच ने जर्मनी के जन-लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-3, 6-1 से शिकस्त दी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरोनावायरस के बीच न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टेनिस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप