रायपुर के ईदगाह पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी ईद की बधाई, महापौर एजाज ढेबर समेत कई नेता पहुंचे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 अप्रैल 2023। देशभर में आज धूमधाम से ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में आज नमाज अदा की गई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी है। लोगों से गले मिलकर उन्हें शांति और सौहार्द्र के इस पर्व की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा रायपुर महापौर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित कई लोग भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट पर भी दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आपसी भाईचारे सौहार्द्र और अमन के त्योहार ‘ईद-उल-फितर’ की प्रदेशवासियों को मुबारकबाद। यह त्यौहार ऊंच-नीच छोटे बड़े का भेदभाव बुलाकर परस्पर प्रेम,भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है। हम सब इस अवसर पर तरक्की, खुशहाली और अमन चैन की दुआ करते हैं।

भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव ने जामा मस्जिद पहुंचकर दी बधाई

ईद के मौके पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 6 जामा मस्जिद पहुंचकर लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी है। पूरे देश के साथ प्रदेश में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।शुक्रवार की शाम को ईद का चांद नजर आने के साथ ही 24 मार्च को शुरू हुआ रमजान का महीना पूरा हो गया। रमजान खत्म होने के बाद इस्लामिक कैलेंडर के शव्वाल महीने के पहले दिन ईद मनाई जाती है।

शुक्रवार को पढ़ी गई रमजान की अलविदा नमाज
शुक्रवार को दिन में रमजान के महीने की अलविदा नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ईद की जमकर खरीददारी भी हुई। सेवइयां, चूड़ियों और कपड़ों आदि की दुकानों पर जमकर भीड़ लगी रही। मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही।

Leave a Reply

Next Post

इसरो ने सिंगापुर की दो सैटेलाइट टेलीओएस-2 और ल्यूमलाइट-4 की लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार दोपहर को PSLV-C55 रॉकेट से सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस -2 और ल्यूमलाइट-4 सफलतापूर्वक लॉन्च किए। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इन सैटेलाइटों को पृथ्वी की निचली कक्षा में […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर