Lock Upp: लॉन्च के मौके पर कंगना रनौत से भिड़ गए मुनव्वर फारूकी, बोले- मेरे को धमकियां मत दीजिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। एमएक्स प्लेयर और आल्ट बालाजी का रियलिटी शो Lock Upp आज से शुरू हो रहा है. कंगना रनौत के इस शो लेकर फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ‘लॉक अप’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शो की लॉन्चिंग के दौरान ही मंच पर कंगना रनौत और मुनव्वर फारूकी आपस में भिड़ गए हैं. मुनव्वर लगातार कंगना को करारे जवाब दे रहे हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कहां पीछे हटने वाली हैं. इस तरह यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Lock Upp के प्रोमो में कंगना रनौत कहती हैं, ‘मुनव्वर यहां पर क्यों आए हो, मुझसे पंगा लेने के लिए तो नहीं आए हो. मजाक कर रही हूं यार. हम भी तो जोक मार सकते हैं न.’ इस पर मुनव्वर राणा जवाब देते हैं, ‘बस थोड़ा फनी नहीं था. मुझे कॉमेडी से कुछ चेंज नहीं करना है क्योंकि कलाकार क्रांति नहीं ला पाया आजतक.’ इस पर कंगना कहती है, ‘अरे…अगर सजाए मौत होती तो उनको यहां दे दी जाती.’ इस पर मुनव्वर कहते हैं, ‘मुझे धमकी मत दीजिए। Lock Upp के पांच कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है. इनमें एक्ट्रेस निशा रावल, करणबीर वोहरा, पहलवान बबीता फोगाट, कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और मॉडल-एक्ट्रेस पूनम पांडे भी शिरकत कर रही हैं. इस शो को चौबीस घंटे देखा जा सकेगा. यही नहीं, फैन भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट से मुखातिब हो सकेंगे. दिलचस्प यह है कि शो के अन्य कंटेस्टेंट का खुलासा लॉन्चिंग एपिसोड में ही होगा।

Leave a Reply

Next Post

'सीमा पार करना ही बड़ी समस्या': 5वीं फ्लाइट से बुखारेस्ट के रास्ते नई दिल्ली पहुंचे 249 भारतीय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। यूक्रेन-रूस युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से 249 लोगों का एक दल आज ऑपरेशन गंगा के तहत पांचवीं फ्लाइट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा. इन सभी को रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट से लाया गया […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान