पूर्व आईएएस को भाजयुमो अध्यक्ष बनने की लॉबिंग से नाराज है भाजयुमो नेता- विकास तिवारी

शेयर करे

’पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के झांसे में आकर पूर्व हुये आईएएस भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते है’

’भाजयुमो के नेताओ ने संगठन को आगाह किया कि अगर पूर्व आईएएस को अध्यक्ष बनाया गया तो सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा छोड़ेंगे-विकास तिवारी’

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/24 जुलाई 2020। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में आपसी गुटबाजी चरम पर है,आला नेताओ के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है, जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन में नियुक्ति नही कर पा रहे है, उनकी खुद की नियुक्ति हुवे महीनों बीत चुका है पर वे आलानेताओ की गुटबाजी के कारण संगठन का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं  लगातार उन पर  शीर्ष नेताओं का दबाव बना हुआ है कि उनके ही  कार्यकर्ता और समर्थको को शीर्ष पद दिया जाये जिसके कारण  भाजपा के मूल कार्यकर्ता अपने आप को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उनका कहना है कि जब 15 सालो से सत्ता में भाजपा थी तब भी चुनिंदा नेता ही प्रमुख पदों में थे अब जब विपक्ष की भूमिका निभाने का समय आया है तो वही नेता  पार्टी संगठन के शीर्ष पदों पर अपना दावा ठोक रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के झांसों में आकर पूर्व आईएएस ने भाजपा की सदस्यता ली थी और अब  भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनने की जुगत में लगे हुवे है एवं लॉबिंग करके उक्त पद पर काबिज होना चाहते है जिससे भाजयुमो के युवा नेताओ में भयंकर रोष है,कुछ ने भाजपा छोड़ने की भी धमकी दी है। प्रवक्ता विकास ने बताया कि हाल ही में भाजयुमो के नेताओं द्वारा जबरिया बने रहे डॉक्टर रमन नामक कार्यक्रम को सोशल मीडिया में चलाया गया जिसके पीछे भी इसी पूर्व आईएएस की बुद्धि ने काम किया था और प्राप्त सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में इस पूर्व आईएएस द्वारा बनाए हुए वीडियो को पूरे प्रदेश के भाजयुमो नेताओं को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का दबाव भी डाला गया जिससे कि यह पूर्व आईएएस प्रदेश भजयुमोंकार्यकर्ताओं के बीच अपनी पैठ बना सके पार्टी के आला नेताओं के दबाव के कारण कुंठित भाजयुमो नेताओं ने इस पूर्व आईएएस के वीडियो को पूरे प्रदेश भर में शेयर किया जिसके कारण भाजयुमो के बड़े युवा नेताओं में बहुत ज्यादा रोष व्याप्त हो गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि लगातार भारतीय जनता पार्टी लालच और प्रलोभन देकर दूसरे दलों और अन्य क्षेत्रों के लोगों को भाजपा में ला कर शीर्ष पद,पार्षद टिकिट,विधायक टिकट,राज्यसभा का टिकट एवं लोकसभा का टिकट वितरित कर रही है जिसके कारण भाजपा के जो मूल कार्यकर्ता जो पार्टी नीति-रीति पर चलकर यह सपना संजोये रहते हैं कि आने वाले समय में उन्हें पार्षद से लेकर लोकसभा की टिकट से पार्टी नवाजेगी लेकिन अचानक पैराशूट से आए हुए इन नेताओं के आगे उनकी दाल नहीं गल रही है जिसके कारण भाजयुमो के नेता कुंठा के शिकार हो रहे है और अवसाद से ग्रसित भी हो रहे हैं युवाओं की उपेक्षा आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के अंदर एक बड़ी लड़ाई को जन्म देगी जिसका खामियाजा पार्टी की आने वाले समय मे उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

रमनसिंह की हताश और किसान विरोधी सोच हुई उजागर -रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 25 जुलाई 2020। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान भूपेश सरकार की ग्रामीण, किसान तथा पशुपालक हितकारी योजना ‘गोधन न्याय योजना’ पर विज्ञापन दिए जाने पर जो आपत्ति जताई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड