राजधानी में कई जगहों पर आज चल सकता है बुलडोजर, अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। तीनों नगर निगमों के महापौर और भाजपा नेता एक समुदायों के इलाकों में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिकारियों पर निरंतर दबाव बनाए हुए है। इतना ही नहीं, तीनों महापौर बुलडोजर चलाने के लिए अधिकारियों को कालोनियों के नाम भी बता रहे है। उधर जहांगीरपुरी में बुलडोजर चलने के मामले में निशाने पर आने के बाद अधिकारी कदम फूंक-फूंककर रख रहे है। वह बुलडोजर चलाने में रूचि लेने के बजाए लोगों से स्वयं ही अतिक्रमण हटाने की अपील कराने लग गए है। हालांकि तीनों नगर निगम ने सोमवार को कुछ इलाकों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने का निर्णय लिया है।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर अपने-अपने इलाके में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिक उतावले हो चुके है। वह तीन दिन से बुलडोजर चलवाने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा सार्वजनिक तौर पर बयान दे रहे है। दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक सभी दलों के नेता अतिक्रमण हटाने और तोड़फोड़ करने का विरोध करते थे। इस मामले में वे सदन एवं तमाम समितियों की बैठक में इस तरह की कार्रवाई करने पर अधिकारियों की खिंचाई करते थे।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने महापौर के दबाव के मद्देनजर कई इलाकों में लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। इस दौरान लोगों को चेतावनी भी दी कि उनकी ओर से अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में उन्हें बुलजोडर चलाना पड़ेगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सीलमपुर, मुस्तफाबाद, सीमापुरी, गीता कालोनी, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, नंद नगरी, खुरेजी, लक्ष्मी नगर, मंडावली, जगतपुरी, करावल नगर आदि इलाके में लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की है। उधर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर मुकेश सूर्यान संगम विहार, ओखला, मदनगीर, मादीपुर, डाबड़ी, शाहीन बाग, बटला हाउस, जामिया नगर, अंबेडकर नगर, महरौली आदि जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने में जोर दे रहे है। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। उन्होंने सोमवार से इलाके में बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए है। 

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से सोमवार को सदर बाजार, चांदनी चौक, रोहिणी आदि इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार वह अतिक्रमण के खिलाफ नियमित तौर पर अभियान चलाते है। वह इलाकों का मुआयना करने के बाद अतिक्रमण हटाते है। इसके अलावा कोर्ट के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जाता है। इस कड़ी में आगामी दिनों के दौरान कई इलाकों में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस बल मांगा गया है। वह पुलिस बल मिलने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब के बाद बाइबिल पर विवाद : कर्नाटक के स्कूल में इस धर्मग्रंथ की जबर्दस्ती पर बवाल, विरोध में उतरा हिंदू संगठन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरू 25 अप्रैल 2022। कर्नाटक में हिजाब के बाद अब बाइबिल विवाद शुरू हो गया है। बेंगलुरु के एक स्कूल ने अभिभावकों से पूछा है कि यदि बच्चे स्कूल में बाइबिल लेकर आएं तो उन्हें एतराज तो नहीं है? अभिभावकों की राय चाहे जो हो, लेकिन दक्षिणपंथी […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब