मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 मार्च 2026। बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये अंतरित किए गए। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही है। उन्हें 10 मार्च 2024 का दिन याद है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना का शुभारंभ किया था। तब यह संकल्प लिया गया था कि प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि पहुंचेगी। पिछले 25 महीनों से यह संकल्प लगातार पूरा किया जा रहा है। इस किस्त के साथ प्रत्येक हितग्राही महिला को अब तक 25 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।

नक्सलवाद पर सरकार का रुख
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से यह संभव हुआ है। राज्य सरकार ने नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं।

 बस्तर में शांति और विकास
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर सहित दूरस्थ अंचलों में शांति, विकास और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है। इस प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का हर निर्णय महिलाओं के कल्याण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 09 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की