कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल, शाम को पहुंचाए जाएंगे शिमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला 23 मार्च 2024। अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी बागी भाजपा में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी।  बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल मौजूद थे। बागी विधायकों ने भाजपा से बातचीत के लिए राणा को अधिकृत किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है।  इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया।

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस लेने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। वहीं, तीन निर्दलियों के भी जल्द  भाजपा का दामन थामने के आसार हैं। जयराम ठाकुर निर्दलियों को लेकर नई दिल्ली गए थे। आज शाम को 7:00 बजे सभी शिमला लाए जाएंगे। भाजपा की ऐसी योजना है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक पीटरहॉफ शिमला पहुंचाए जाएंगे। 

कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं: सुधीर
सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का कोई विजन नहीं है। कांग्रेस सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करती है।सुधीर शर्मा ने कहा कि विधायक होने का क्या मतलब है जब हम अपने लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए राज्यसभा चुनाव में हमने हर्ष महाजन को वोट दिया जो हमारे ही हैं। हमने अपना वोट छुपाया नहीं, खुलकर दिखाया। हम जानते थे कि आखिर क्या हालात होंगे। आज हम सब अपनी मर्जी से भाजपा में शामिल हुए हैं। जब किसी व्यक्ति के स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है और आपकी बात कोई नहीं सुनता तो वहां ज्यादा देर तक नहीं रुकना चाहिए।राजेंद्र राणा ने कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी, उनकी सुनवाई नहीं हुई। सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार सहित अन्य मुद्दों पर गौर नहीं किया। 

आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा दिया: सुक्खू

उधर, बागियों के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा करके आज अपना ठिकाना चुन लिया। आज वे उनके साथ बैठे हैं जिन्होंने ओपीएस मांगने पर कर्मचारियों का मजाक उड़ाया। जिन्होंने पेपर लीक घोटाला किया और युवाओं के रिजल्ट लटकाए। जो अपने फायदे के लिए महिलाओं के विरोध में खड़े हो गए, जिन्होंने देवभूमि के आदर्श व मूल्यों को अपनी बेईमानी व खरीद-फरोख्त वाली राजनीति से कुचला। लेकिन, लोकतंत्र में जनता जनार्दन है। पैसों के लिए अपना ईमान बेचने वाले, जनता का प्यार और समर्थन पैसों से नहीं खरीद सकते। जनता जवाब देगी।

बड़सर व सुजनापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग

उधर,  बागियों के भाजपा में जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला हमीरपुर के बड़सर व सुजनापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।  प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है ।

Leave a Reply

Next Post

आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल, सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 23 मार्च 2024। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में शनिवार की सुबह नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई। मामले के बारे में जानकारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप