मांझी की पीएम मोदी से अपील: बिहारियों को सौंपें कश्मीर, 15 दिनों में सुधार नहीं दिए तो कहिएगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 18 अक्टूबर 2021। कश्‍मीर में दो मजदूरों की हत्‍या को लेकर बिहार में लोग गुस्‍से और गम से भरे हैं। राजनीतिक दल और नेता भी इस गुस्‍से को अभिव्‍यक्ति देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने मजदूरों की हत्‍या के लिए सरकार की नीतियों को जिम्‍मेदार ठहराते हुए सीएम नीतीश से माफी मांगने की मांग की तो पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्र की मोदी सरकार से कश्‍मीर घाटी में आतंक की सफाई के लिए अलग ढंग से अपील की।  मांझी ने कहा कि सरकार बिहारियों को 15 दिन का मौका दे दे तो सुधार देंगे। अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए मांझी ने बिहारियों को निशाना बनाए जाने पर सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर में बिहारियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उससे अब मन व्‍यथित हो गया गया है। कश्मीर में लगातार हमारे निहत्थे भाइयों की हत्या की जा रही है। अगर हालात में बदलाव नहीं हो पा रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जी से आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेवारी हम बिहारियों पर छोड़ दें, 15 दिन में अगर सुधार नहीं दिया तो कहिएगा। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के अंदर कश्‍मीर के अलग-अलग हिस्‍सों में चार बिहारी मजदूरों की गोली मार दी गई। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। मारे गए मजदूरों में से दो बिहार के अररिया जिले के थे जबकि एक बांका का था। रविवार को हुई आतंकियों की गोलीबारी में एक शख्‍स घायल है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खुलासा, बैन से लौटने के बाद ट्रेनिंग सेशन में खूब रोया था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2021। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 2019 में अपने करियर में मुश्किल दौर का सामना करना पड़ा था क्योंकि एक टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ में आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से उन पर बैन लगा दिया गया था। शो के दौरान […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर