वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और एगर की टीम में वापसी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 मार्च 2023। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही कंगारू टीम की कप्तानी करेंगे। पैट कमिंस इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर एश्टन एगर की टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में अलग-अलग वजहों से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए थे। पैट कमिंस भी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खेले थे और दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कमिंस की मां की तबीयत खराब हुई और वह घर लौट गए।  कमिंस के जाने के बाद स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली और इंदौर में टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। अहमदाबाद में अगला मैच बराबरी पर खत्म हुआ और कंगारू टीम 2-1 से सीरीज हार गई। अब कमिंस की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि उनकी मां का निधन हो चुका है और वह इसी वजह से घर में ही रहेंगे। ऐसे में स्टीव स्मिथ वनडे सीरीज में भी कंगारू टीम की अगुआई करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा, “हमारी संवेदनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं, क्योंकि वे इस दुख के समय से गुजर रहे हैं। शुक्रवार से मुंबई में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम में कमिंस की जगह किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है। हालांकि, हैम्सट्रिंग से चोटिल झाय रिचर्डसन की जगह नाथन एलिस को टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालते ही स्मिथ पिछले पांच मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। एरोन फिंच ने सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास का एलान किया था। इसके बाद कमिंस को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया। उन्हें नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में आराम दिया गया और जोश हेजलवुड ने टीम की कप्तानी की। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले चार मैच में एरोन फिंच, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड कप्तानी कर चुके हैं।

जोश हेजलवुड चोट के कारण कोई मैच खेले बिना ही भारत के दौरे से वापस चले गए थे। वह वनडे सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, स्टीव स्मिथ इससे पहले 51 वनडे में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम का चयन किया है। हालांकि, कुछ अहम खिलाड़ी चोट और अन्य वजहों से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कंगारू टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपना संतुलन खोजना होगा, क्योंकि पिछले साल इस टीम ने कैमरून ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों को आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा था, जो इन दोनों खिलाड़ियों के लिए बहुत नीचे है। कोच मैकडॉनल्ड्स ने कहा, “हमें टीम के संतुलन के बारे में कुछ बातचीत करनी है। हम विश्व कप की तैयारी में आगे बढ़ रहे हैं और कई टीम संयोजन आजमाए जाएंगे। टीम में बहुत सारे ऑलराउंडरों को चुना गया है और वे सभी एक टीम में खेल सकते हैं। इसलिए हमें उनमें से कुछ सवालों का जवाब देना होगा।”

मैक्सवेल पिछले नवंबर में पैर में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। हालांकि, यह तय नहीं है कि वह तीनों मुकाबलों में खेलेंगे या नहीं। डेविड वॉर्नर कुहनी में फ्रैक्चर के बाद फिर से फिट हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें दिल्ली के बाद टेस्ट सीरीज से घर लौटना पड़ा, जबकि मिचेल मार्श टखने की सर्जरी से वापसी कर रहे हैं। एश्टन एगर भी भारत वापस आ गए हैं। उन्होंने हाल ही में मार्श कप फाइनल में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए 64 रन देकर पांच विकेट लिए थे।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम
डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

Leave a Reply

Next Post

लक्ष्य और सिंधू से 22 साल का सूखा खत्म करने की उम्मीद, सात्विक-चिराग कर सकते हैं कमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बर्मिंघम 14 मार्च 2023। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन का अंतिम बार खिताब पुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। तब से कोई भी भारतीय शटलर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है। हालांकि पिछली बार लक्ष्य सेन ने और 2015 में साइना नेहवाल ने यहां फाइनल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप