मेघालय में भारी बारिश ने मचाई भीषण तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों समेत 10 की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिलांग 06 अक्टूबर 2024। पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बारिश बारिश के चलते कई लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाए भी सामने आई हैं। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा में 10 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स जिले में बारिश के कारण आई बाढ़ में एक ही परिवार के सात लोगों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण जिले के गसुआपारा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है।

भूस्खलन में पूरा परिवार तबाह
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ सात लोगों का परिवार हटियासिया सोंगमा के सुदूर गांव में अपने घर के अंदर था, तभी भूस्खलन हो गया। जिसके चपेट में पूरा घर आ गया। सभी की मलबे में दबकर मौत हो गई। मृतकों में तीन नाबालिग शामिल हैं। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गारो हिल्स के पांच जिलों में स्थिति पर समीक्षा बैठक की है। उन्होंने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है, क्योंकि दालू के तीन और हटियासिया सोंगमा में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। संगमा ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुग्रह राशि देने का भी आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के कर्मियों को सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान संगमा ने पुनर्निर्माण प्रयासों के लिए बेली ब्रिज तकनीक के उपयोग का सुझाव दिया है, ताकि राहत काम में तेजी लाई जा सके। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में बड़ा हादसा, आग लगने से परिवार के सात लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 06 अक्टूबर 2024। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल चेंबूर में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह पांच बजे की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड