मुंबई में बड़ा हादसा, आग लगने से परिवार के सात लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 अक्टूबर 2024। मुंबई के चेंबूर इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल चेंबूर में स्थित एक दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना सुबह पांच बजे की है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना चेंबूर की सिद्धार्थ कॉलोनी की है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान पारिस गुप्ता (7 वर्षीय), नरेंद्र गुप्ता (10 वर्षीय), मंजू प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय), प्रेम गुप्ता (30 वर्षीय) अनिता गुप्ता (30 वर्षीय) विधि चेदीराम गुप्ता (15 वर्षीय) और गीता देवी धर्मदेव गुप्ता (60 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

दुकान की आग की चपेट में आया मकान
घटना चेंबूर पूर्व के एएन गायकवाड़ मार्ग पर सुबह 5 बजे के करीब घटी। बीएमसी ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दुकान में लगी थी और ऊपर मकान में परिवार रहता था। दुकान की आग ऊपर मकान तक पहुंच गई, जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत के भूतल का इस्तेमाल दुकान के रूप में और ऊपरी मंजिल का इस्तेमाल आवास के रूप में किया जाता था। उन्होंने बताया कि आग भूतल पर स्थित दुकान में बिजली के तारों और अन्य उपकरणों में लगी और बाद में इसने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सुबह 9.15 बजे तक आग को बुझाया जा सका
अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह सवा नौ बजे तक आग को बुझा लिया गया। इस घटना में परिवार के सदस्य झुलस गए। जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

जोन 6 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि ‘हमें सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिली थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकान थी और ऊपर के दो फ्लोर पर परिवार रहता था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है और दुकान में सो रहे दो लोग बच गए। हमारी टीम और फायर ब्रिगेड की टीम घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।’

Leave a Reply

Next Post

'अब कोई 'अभया' न हो, ये हमारी जिम्मेदारी', अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे डॉक्टर्स अपनी मांगों पर अड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 06 अक्टूबर 2024। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन अब अनिश्चितकालीन धरने में बदल गया है। इससे पहले डॉक्टर्स ने राज्य सरकार को उनकी मांगों पर अमल करने के लिए 24 घंटे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप