पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, चार जवानों की गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 20 अप्रैल 2023। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को बड़ी दुर्घटना हो गई है. पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना की गाड़ी में अचानक से आग लग गई, जिससे चारों जवान शहीद हो गए. सूचना मिलते ही आर्मी के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. सेना की ओर से मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है. इस मामले की जांच पड़ताल भी शुरू हो गई है. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुंछ के मंधार इलाके में भारतीय सेना के ट्रक में अचानक से भीषण आग लग गई.  नेशनल हाइवे के बीचोंबीच ये बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में कई जवान बुरी तरह से झुलस गए हैं, जबकि चार जवान शहीद हो गए हैं. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सेना के अधिकारियों और अन्य जवानों ने आग से झुलसे हुए जवानों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि सेना के जवान ट्रक से कहीं जा रहे थे. इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सेना की गाड़ी में आग लगी दिखाई दे रही है और घटनास्थल के पास आसपास के लोग जुटे हुए हैं.  स्थानीय लोगों ने गाड़ी से जवानों को निकालने की भी कोशिश की. हालांकि, अभी तक ट्रक में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Next Post

सुनील शेट्टी, रोहित शेट्टी और गणेश आचार्य ने मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग के फाइनल में 10 वरिष्ठ कोरियोग्राफर्स को किया सम्मानित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 21 अप्रैल 2023। सिनेमा और टीवी में स्टार्स को अपने इशारे पर नचाने वाले कई कोरियोग्राफर क्रिकेट मैच खेलते नजर आए। गणेश आचार्य, अहमद खान सहित कई कोरियोग्राफर की 6 टीमों ने एक अनोखे टूर्नामेंट में मैच खेला जिसका नाम है मास्टर फोर्स क्रिकेट लीग। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग