विराट-रोहित का याराना, मैच खत्म होने तक सीढ़ियों में साथ बैठे रहे, जीत मिलते ही गले लगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 सितंबर 2022। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भारत ने छह विकेट से अपने नाम किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर एक गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का रहा। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया।  इस मैच के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना भी देखने को मिला। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक की गलती के बावजूद भारत को विकेट मिल गया और इस बार रोहित ने उनका हेलमेट चूम लिया। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल दिखा रहे हैं।

इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा का याराना सबसे खास रहा। विराट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, लेकिन आखिरी ओवरों में रन बनाना आसान नहीं था। विराट पवेलियन लौटे, लेकिन ड्रेसिंग रूम तक नहीं पहुंचे। रास्ते में ही रोहित ने उनकी पारी की तारीफ की और दोनों वहीं बैठकर मैच देखने लगे। जैसे ही भारत जीता तो विराट ने पहले रोहित का पैर फिर पीठ थपथपाई और दोनों खिलाड़ी गले लग गए। 

इस मैच के दौरान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने जमकर मस्ती की। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में आरसीबी के लिए साथ खेलते हैं और काफी मजाक करते हैं, लेकिन इस मैच में दोनों अपने देश के लिए खेल रहे थे। विराट ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली, लेकिन मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर पाए। हालांकि, दोनों ने आपस में मस्ती-मजाक करने का समय निकाल लिया। भारत ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला मैच हारने के बाद भारत की यह वापसी शानदार है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल भारत के नियमित कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारे हैं।

Leave a Reply

Next Post

उत्साह और शानदार विशेषताओं का एक मनोरंजन पैक है ड्रीमबुक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 सितंबर 2022। इस जटिल भविष्यवाणी की दुनिया में,  “ड्रीमबुक फोरकास्ट” ऐप पैसे कमाने वाले लोगों के लिए एक अभिभावक और रणनीतिक सलाहकारों के रूप में बड़े पैमाने पर मदद करता है। दुनिया भर में पैसा बनाने और धन, समृद्धि हासिल करने के इच्छुक हर […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास