टीका लगने के बाद दो मासूमों की मौत : सरकार ने बनाई राज्य स्तरीय जांच समिति, स्वास्थ्य मंत्री श्याबिहारी बोले – जांच पूरी होने तक वैक्सीनेशन बंद, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 सितंबर 2024। कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है. राज्य स्तरीय जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीनेशन को बंद करा दिया है। वैक्सीन से मौत मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल राज्य स्तरीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उस बैच के वैक्सीनेशन को रोक दिया गया है. अगर इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में वैक्सीन लगाने से दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशुओं को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था. टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

15 सितम्बर को आईएल टी20 के नये क्रिकेट खिलाड़ियों घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 सितंबर 2024। (अनिल बेदाग) भारत की कंटेंट और मनोरंजन पावरहाउस और वैश्विक क्रिकेट लीग, डीपी वर्ल्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के आधिकारिक प्रसारण भागीदार, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 11 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले एक रोमांचक तीसरे सीजन के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव