भाजपा की तिरंगा यात्रा और रैली आज; चुनाव में जीत के लिए भाजपाई करेंगे महाआरती, भारत माता से लेंगे आशीर्वाद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आज तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकालकर भारत माता की महाआरती की जाएगी। चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेगी। कार्यक्रम के मुख्य अथिति भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे। रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भारत माता की भव्य आरती की जाएगी। इस महाआरती में  सैंकड़ों लोग हाथों में दीपक लेकर भारत माता की आरती करेंगे। इसके बाद अर्जुन्दा के भजन गायक दीपक चंद्राकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर साल  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशाल बाइक रैली के बाद भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाता है। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और आम जनता हाथ मे तिरंगा लेकर बाइक रैली की शक्ल में शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेंगे।  रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढ़ियारी होगा,जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा।

राजेश मूणत के नेतृत्व में बाइक रैली
भारत माता का पूजन और आरती 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर की जाएगी। इस दौरान  रायपुर पश्चिम के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के अलावा  भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भारत माता की महाआरती के पहले दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत खुद बाइक चलकार करेंगे। बताया जाता है कि रैली में लोग हाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा) पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे।  मूणत ने बताया कि वैसे तो हर साल यह आयोजन होता है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ में ज्यादा उत्साह है। इसकी वजह यह है कि हम सभी भारत माता का आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भावी मतदाताओं और छात्र- छात्राओं ने भारतवर्ष की आकृति बनाकर मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक।

शेयर करे स्वतंत्र और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए कलेक्टर दुग्गा ने दिलाई शपथ। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी ( सरगुजा)– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा के नेतृत्व में सोमवार को स्वीप गतिविधियों के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लिए मानव श्रंखला बनाकर निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी