संगठित शिक्षित समाज इतिहास लिखता है -त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सूर्यवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 02 सितंबर 2024। संगठित और शिक्षित समाज इतिहास का निर्माण करता है, सूर्यवंशी समाज बहुत ही प्रतिभाशाली समाज है, समाज के लोग सृजन करता है, समाज में हजारों लोग राजमिस्त्री, कारपेंटर पेंटर अनेक कलाकार हैं, आज समाज अपने परिश्रम और पुरुषार्थ के बल पर डॉक्टर इंजीनियर कलेक्टर विधायक बन रहा है, आने वाले समय में सूर्यवंशी समाज और सशक्त बनेगा, संगठित और शिक्षित सक्रिय समाज इतिहास लिखता है, सूर्यवंशी समाज सीधा-साधा मिलनसार होने के साथ-साथ मेहनतशी समाज है ,यह बातें बिलासपुर जिले की लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक -1, बिलासपुर ने, आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा(ड) में जिला सूर्यवंशी समाज बिलासपुर, सेलर सर्कल द्वारा आयोजित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों के सम्मान समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के आसंदी से व्यक्त किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला ने संबोधित कर समाज के लिए घोषणा भी किया, कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर नवल किशोर शर्मा देवकुमार कनेरी राजेश सूर्यवंशी मनोज श्रीवास मनोज खरे मोहन जायसवाल राजू सूर्यवंशी मनीष सिंगर सर्किल अध्यक्ष राजकुमार, रहस् गढ़वाल चंद्रप्रकाश केसरवानी ग्राम की सरपंच शशिकला जगत सोनी बाम्हू सरपंच, पवन सिंह ठाकुर प्रशांत काशी प्रणव साहू पार्थ कुमार रवि बघेल, दादू सूर्यवंशी राम अवतार सूर्यवंशी अनिल शर्मा पंचराम लाल साहू कुंदरु साहू महेंद्र शिकारी सोनू कश्यप सहित हजारों लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा त्रिलोक श्रीवास सहित अन्य अतिथियों का शाल श्रीफल एवं आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गयाll

Leave a Reply

Next Post

9 माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित

शेयर करेभिलाई में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार की घटना पर पुलिस ने लीपापोती किया पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं गैंगरेप की घटना हो रही है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 सितंबर 2024। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज […]

You May Like

एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत