गश्त से लौट रहे आईटीबीपी के जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 19 अक्टूबर 2024। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के मोहंदी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में आईटीबीपी यानी इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए रायपुर एयर लिफ्ट किया गया है। एंबुलेंस जिला अस्पताल से मौके पर रवाना हो गई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल सर्च अभियान से लौट रही थी।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस अभियान में गये जवान अभी लौटे नहीं हैं। उनके आने पर पूरे घटनाक्रम विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 19 अक्टूबर 2024। दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर की चोरी करने वाले गिरोह के 10 लोगो को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहा है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 103 […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज