भारत में होगा महिला विश्व कप 2025: चार साल के अंदर एशिया में तीन आईसीसी टूर्नामेंट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 जुलाई 2022। आईसीसी ने 2024 से लेकर 2027 तक के लिए सभी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी तय कर दी है। बर्मिंघम में आईसीसी की सालाना कॉन्फ्रेंस में मेजबान देशों के नाम पर आखिरी मुहर लगाई गई। आईसीसी ने बताया है कि चार सालों में महिला टीमों के चार बड़े टूर्नामेंट होंगे, जिनकी शुरुआत आईसीसी महिला विश्व कप 2024 से होगी। इसकी मेजबानी बांग्लादेश के पास है। यह पहला मौका है, जब बांग्लादेश आईसीसी के किसी बड़े महिला टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और दूसरी बार यह देश टी20 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। सितंबर और अक्तूबर के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच होंगे। 

2025 विश्व कप की मेजबानी भारत के पास

साल 2025 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को दी गई है। भारत पांचवीं बार आईसीसी के किसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले भी भारत चार बार आईसीसी महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी और कुल 31 मैच होंगे।

2026 टी20 विश्व कप इंग्लैंड में होगा

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इंग्लैंड के पास है। जून के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा। इस पर खुशी जताते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सीईओ क्लायर कॉनर ने कहा कि 2017 में इंग्लैंड को महिला विश्व कप की मेजबानी मिली थी और इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी। फाइनल मैच में लॉर्ड्स दर्शकों से खचाखच भार हुआ था और ऐसे पल में हीदर नाइट का ट्राफी उठाना मैं नहीं भूल सकता। 

श्रीलंका से शुरू होगी महिला चैंपियंस ट्रॉफी

साल 2026 में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। फरवरी के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 16 मैच होंगे। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इसी साल नवंबर के महीने में आईसीसी चेयरमैन के चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता की तलवार : कुल्हाड़ी से हत्या, देर रात धरने पर बैठे पार्टी कार्यकर्ता बोले- हमें न्याय दो

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कर्नाटक 27 जुलाई 2022। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। इस घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भाजपा नेता के परिवार के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण