करीना कपूर-सैफ के घर आया नया मेहमान, दूसरी बार बने मम्मी-पापा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

करीना कपूर और सैफ अली खान दूसरी बार मम्मी पापा बन गए हैं। करीना ने एक बार फिर बेटे को जन्म दिया है। कपूर और पटौदी फैमिली में एक बड़ी खुशी आई है। खबर है कि करीना और उनकी बेटे दोनों ही स्वस्थ हैं। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी डिलीवरी के दौरान पति सैफ उनके साथ मौजूद थे। 

सैफ और करीना के घर बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है। चार साल का तैमूर अब बड़े भाई बन गए है।

वहीं सैफ अली खान अब चार बच्चों के पिता बन गए हैं। एक्स वाइफ अमृता सिंह से उन्हे दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं और अब उनकी प्रेजेंट वाइफ करीना कपूर भी  दो बच्चों की मां बन गई हैं। 20 दिसंबर 2016 को  सैफ और करीना के घर तैमूर ने जन्म लिया था और अब करीब चार साल बाद उनके घर बिटिया पैदा हुई है। 

दूसरे बच्चे के स्वागत को तैयार थीं करीना 

एक अन्य इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया था कि वह दूसरे बच्चे के आने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।  उन्होंने कहा था कि पहली प्रेग्नेंसी में वह काफी नर्वस थीं, इस बार ऐसा कुछ नहीं है।  इस बार उन्होंने बहुत अच्छे से तैयारी कर ली है।  बता दें कि सैफ अली खान ने बेटे और करीना संग समय बिताने और उनका ख्याल रखने के लिए छुट्टी ली हुई है. वह कुछ समय बाद काम पर वापस जाएंगे।  

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर 

बता दें कि करीना और सैफ का एक बेटा पहले से है जिसका नाम तैमूर है. तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।  बात करें करीना कपूर खान के प्रोजेक्ट्स की तो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के समय में भी काम किया है। उन्होंने अपने रेडियो शो What Women Want में काम किया विज्ञापनों में भी काम किया है।  अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की थी।  करीना 2021 के क्रिसमस पर आमिर खान संग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में कोरोना के चलते BMC सख्त , कई इमारतें सील, मुलुंड में सबसे ज्‍यादा

शेयर करेमुंबई में तेजी से सामने आ रहे कोरोना मामले, BMC सख्‍त बीएमसी ने 24 घंटे में 984 इमारतें सील कर दीं, कुल 1305 मुलुंड इलाके में सबसे ज्‍यादा 233 इमारतें सील की गई हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई  21 फरवरी 2021। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ