28 जून से 22 अगस्त तक होगी अमरनाथ यात्रा , बैठक में श्राइन बोर्ड ने लिया फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 13 मार्च 2021। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होकर 22 अगस्त को खत्म होगी। बोर्ड ने शनिवार को बैठक में ये फैसला लिया। सूत्रों के मुताबिक इस बार यात्रा सिर्फ बालटाल रूट से कराई जा सकती है। यात्रा का पारंपरिक रास्ता पहलगाम, चंदनवाड़ी, शेषनाग, पंचतरणी से होकर जाता है।

अमरनाथ गुफा तक जाने के लिए इस साल केवल बालटाल रूट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरे पारंपरिक रूट से यात्रा को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजभवन में बोर्ड सदस्यों की बैठक की। इसमें यात्रा के शेड्यूल के साथ ही कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा हुई। कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की वापसी के कारण यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

पिछले साल कोरोना की वजह से रद्द हो गई थी यात्रा

कोरोना के चलते पिछले साल अमरनाथ यात्रा को लेकर काफी खींचतान हुई थी। जम्मू के राजभवन में 22 अप्रैल को हां-ना-हां-ना का दौर चला था। पहले राजभवन ने अमरनाथ यात्रा निरस्त करने की जानकारी दी, लेकिन बाद में उस प्रेस रिलीज को ही कैंसिल कर दिया। घंटेभर बाद एक और प्रेस रिलीज में सफाई देते हुए कहा गया कि कोरोना के चलते तय तारीखों में यात्रा करवाना संभव नहीं है। हालांकि तब भी यात्रा होगी या नहीं, इस पर बाद में फैसला करने की बात कही गई थी। हालात को देखते हुए आखिरकार यात्रा रद्द कर दी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

अडानी की संपत्ति 12 लाख करोड़ कैसे बढ़ गई- राहुल

शेयर करेगौतम अडानी को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 13 मार्च 2021। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से उद्योगपति गौतम अडानी के बहाने इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, जिसमें […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई