अडानी की संपत्ति 12 लाख करोड़ कैसे बढ़ गई- राहुल

शेयर करे

गौतम अडानी को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 13 मार्च 2021। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से उद्योगपति गौतम अडानी के बहाने इशारों में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि साल 2020 में आपकी संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई? शून्य. लेकिन उनकी (अडानी) संपत्ति में 50% का इजाफा हुआ. आखिर ऐसा क्यों? 

क्या बोले राहुल राहुल गांधी?

दरअसल, राहुल गांधी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया कि इस साल संपत्ति बढ़ने के मामले में गौतम अडानी ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल जेफ बेजोस और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया. कांग्रेस नेता ने इस पर सवाल किया कि आखिर आम लोगों की संपत्ति में साल 2020 में कितना इजाफा हुआ?

राहुल का ट्वीट 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक अखबार की खबर को शेयर करते हुए लिखा- “आपकी संपत्ति 2020 में कितनी बढ़ी? शून्य..आप जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि उसने 12 लाख करोड़ रुपये कमाकर अपनी संपत्ति 50% बढ़ा ली. आप मुझे बता सकते हैं ऐसा क्यों?”

राहुल के निशाने पर मोदी सरकार 

गौरतलब है ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ने गौतम अडानी पर निशाना साधा हो. हाल ही में जब अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया तब भी राहुल गांधी ने ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि ”सच कितनी खूबी से सामने आता है.नरेंद्र मोदी स्टेडियम – अडानी एंड – रिलायंस एंड जय शाह की अध्यक्षता में! #HumDoHumareDo”

Leave a Reply

Next Post

चिरिमिरी खुली खदान में बरसों से बंद पाताललोक का जला कोयला हो रहा है उत्पादित

शेयर करेकोयले के लगातार जलने के कारण गैस और धुंए से पर्यावरण प्रभावित सार्वजनिक और निजी कंपनियाँ एसईसीएल चिरिमिरी से क्या जला हुआ कोयला क्रय कर रही होंगी ? साजिद खान कोरिया (छत्तीसगढ़) 14 मार्च 2021 (छत्तीसगढ़ रिपोर्टर)। इस बार पाताललोक में वर्षों पहले संचालित होकर बंद चुुुकी खदान के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण