केदारनाथ मंदिर के पास अचानक बाढ़ में बह गया होटल, 3 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के पास आकस्मिक बाढ़ में एक होटल के बह जाने से कम से कम तीन नेपाल श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और आठ अन्य लापता हो गये। नेपाल सरकार के गोरखपत्र दैनिक के अनुसार बृहस्पतिवार को भारी वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद कम से कम तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद किए गए जबकि आठ अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में पूरा होटल ही बह गया जहां नेपाली नागरिक ठहरे हुए थे।

पटसारी ग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष पूर्ण सिंह बोहरा ने कहा, ‘‘ नेपाल के 11 लोगों, जो इस घटना के बाद लापता हुए, में तीन के शव बरामद हुए हैं जबकि आठ अब भी लापता हैं।” उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये तीनों नेपाली श्रद्धालु पटसारी के ही थे। इस बीच, नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टारई ने कहा कि सरकार को इस त्रासदी की सूचना मिली है और उन नेपाली नागरिकों के बचाव के लिए जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं जो इस घटना में लापता हैं। नेपाल का कंचनपुर जिला भारत के उत्तराखंड से सटा है। 

Leave a Reply

Next Post

आंध्रप्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की रैली में हंगामा, भिड़े टीडीपी और YSRCP के कार्यकर्ता, 20 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चित्तूर 05 अगस्त 2023। आंध्रप्रदेश के चित्तूर में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के दौरे के दौरान पथराव एवं आगजनी में कई पुलिसकर्मी और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के कई कार्यकर्ता घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। विभिन्न जिलों में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान