कंगना रनौत के खिलाफ नहीं जारी होगा गैर जमानती वारंट, कोर्ट ने खारिज की जावेद अख्तर की याचिका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 जनवरी 2022। जावेद अख्तर मानहानि मामले में मुंबई की कोर्ट ने कंगना रनौत के पक्ष में फैसला सुनाया है। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट ने जावेद अख्तर की मांग को खारिज करते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है।’कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग को खारिज कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 1 फरवरी को अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी।’ बता दें कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच चल रहा ये मामला काफी पुराना है और लाकडाउन के दौरान ये ज्यादा बढ़ गया।

जावेद को बताया सुसाइड गैंग का हिस्सा
दरअसल एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने दिग्गज लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर के खिलाफ कुछ बातें कही थीं जिन्हें लेकर साल 2020 में जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट में मानहानि की शिकायत दर्ज की थी। जावेद ने दावा किया था कि जून 2020 में कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में बात करते हुए जावेद को सुसाइड गैंग का हिस्सा बता दिया था।

इन धाराओं के तहत लगे हैं आरोप
जावेद अख्तर ने कहा कि इसके बाद उनके पास तमाम धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज आ रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया गया। इससे उनकी मानहानि हुई है। जावेद ने कंगना के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 (मानहानि) और सेक्शन 500 (मानहानि की सजा) के तहत आरोप लगाए थे।

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा में बड़ी कामयाबी: सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 05 जनवरी 2022। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है। इनमें एक पाकिस्तान का आतंकी भी शामिल है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। खुफिया विभाग से पुलवामा जिले के चांदगाम इलाके […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान