पुलिस को मिली सफलता, 30 हीरों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, हीरा बेचने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गरियाबंद 06 जुलाई 2024। गरियाबंद में तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर  अवैध रूप से परिवहन की जानकारी मिलने पर स्टाफ के साथ  घटना स्थल रवाना हुआ। जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग- अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी का तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर  21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत  में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, जयप्रकाश मिश्रा,गिरधारी लाल ध्रुव, कृष्ण यादव, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव राजकुमार मरकाम के साथ साइबर टीम से ASI मनीष वर्मा, अंगद राव,सतीश गिरी, देवेंद्र सोनवानी, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का भूमिका सराहनी रहा।

Leave a Reply

Next Post

स्टूडियो ग्रीन की चियान विक्रम स्टारर फिल्म 'थंगालान' का बेहद दिलचस्प ट्रेलर हुआ रिलीज़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 11 जुलाई 2024। चियान विक्रम स्टारर फिल्म “थंगालान” का मच अवेटेड ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर असल में जबरदस्त, रहस्यमय और रहस्यपूर्ण है। फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है और अब इस दिलचस्प ट्रेलर ने इसे […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'